अयोध्या, अप्रैल 5 -- गोसाईंगंज,अयोध्या। पड़ोसी जनपद मख धाम से शुरू पौराणिक चौरासी कोसी परिक्रमा रविवार को अपने पड़ाव स्थल गोसाईंगंज कस्बे के महादेवा घाट पहुंची। परिक्रमार्थियों का एक जत्था विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित हनुमान मंडल के संयोजक सुरेंद्र सिंह की अगुवाई में चल रहा है। वहीं बाबा गयादास की अगुवाई में चल रहा जत्था श्रृंगी ऋषि आश्रम पहुंचा,जहां महंत महेंद्र गोस्वामी ने जत्थे का स्वागत किया। कस्बे में प्रवेश करने पर महादेवा घाट समिति के सदस्यों व लोगो ने फूल-मालाओं से परिक्रमार्थियों का स्वागत किया। विश्व हिंदू परिषद के सुरेंद्र सिंह ने बताया कि यह परिक्रमा सनातन धर्म की स्थापना व विश्व के कल्याण के लिए है। जिस उत्साह जगह-जगह परिक्रमार्थियों का स्वागत हो रहा है,उसे देखकर अब विश्वास हो गया है कि हिंदुस्तान को हिन्दू राष्ट्र बनने में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.