महादेवशाल में जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
चक्रधरपुर, अगस्त 2 -- चक्रधरपुर। सावन माह के पहले रविवार को पश्चिमी सिंहभूम के प्रसिद्ध महादेवशाल शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। तड़के तीन बजे से ही भक्तों का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया और सुबह होते-होते पूरा मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से गूंज उठा। चक्रधरपुर, चाईबासा, सोनुवा, मनोहरपुर, गोइलकेरा और आनंदपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और दर्शन के लिए पहुंचे।श्रद्धालुओं ने गंगाजल और पवित्र जल से जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा, भांग, आक के फूल और अन्य पूजन सामग्री अर्पित करते हुए परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना में भाग लिया।श्रद्धालुओं यह भी पढ़ें- पहली सोमवारी पर जलाभिषेक को ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.