महादेवशाल मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान
चक्रधरपुर, सितम्बर 30 -- गोईलकेरा, संवाददाता। सीआरपीएफ 193 बटालियन द्वारा मंगलवार को गोईलकेरा के प्रसिद्ध महादेवशाल धाम मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जन भागीदारी, आपसी समन्वय और विश्वास को मजबूत करने तथा पर्यावरण को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से बटालियन के जवानों ने परिसर में साफ-सफाई की। सफाई अभिायन के नेतृत्व 193 बटालियन के कमांडेंट ओमजी शुक्ला एवं द्वितीय कमान अधिकारी उमेश कुमार साह ने किया। इसमें 193 बटालियन के डेल्टा कंपनी के कमांडर इंसपेक्टर महेन्द्र कुमार कांडी के साथ जवानों ने मंगलवार सुबह स्वच्छ भारत अभियान के तहत साफ सफाई के कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इस दौरान महादेवशाल मंदिर परिसर, मुख्य मार्ग एवं आस-पास के क्षेत्र की साफ सफाई की गई। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: महादेवसाल मंदिर परिसर में सीआरपीएफ ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.