महादेवशाल धाम में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
चक्रधरपुर, अगस्त 11 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। झारखंड के दूसरे बाबा धाम के रूप में सुप्रसिद्ध महादेवशाल मंदिर में सावन माह की दूसरी सोमवारी को दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। वहीं झमाझम बारिश के बीच महादेवशाल धाम में श्रद्धालुओं का जोश कम नहीं हुआ और झमाझम बारिश के बीच श्रद्धालु हर-हर महादेव व बोल बम के नारे बीच कतार में खड़े रहे और बारी-बारी से जलाभिषेक किया। महादेवशाल मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए रविवार से ही कांवरियों की टोली पहुंचने लगी थी। चक्रधरपुर के मुक्तिनाथ महादेवघाट और राउरकेला के वेदव्यास स्थित त्रिवेणी संगम से जल उठाकर पैदल चलने वाले कांवरियों की टोली का पहुंचने का सिलिसिला शुरू हो गया था। यह भी पढ़ें- Ghumla News: सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब वहीं मनोहरपुर से भी बड़ी तादाद में कावंरिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.