बांका, अप्रैल 16 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर के महादेवपुर पैक्स में बुधवार को अध्यक्ष एवं प्रबंध कारिणी सदस्य पद के लिए चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में 65.45 प्रतिशत मतदान हुआ। बुधवार की सुबह चुनाव शुरू होते ही वोटरों की कतार मतदान केंद्र पर लगने लगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महादेवपुर पैक्स में 21 सौ मतदाता हैं इनमें से 1309 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मालूम हो कि पैक्स चुनाव में निवर्तमान अध्यक्ष अमित कुमार एवं अनुराग आनंद के बीच सीधी टक्कर थी। मतदान के बाद दोनों प्रत्याशी ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है। मतदान समाप्ति के बाद देर शाम वोटों की गिनती शुरू हुई जिसमें पहले राउंड में अमित कुमार को 170 वोट एवं अनुराग आनंद को 137 वोट मिले। यह भी पढ़ें- बांका : महादेवपुर पैक्स में मतदान शुरू देर रात तक मतों की गिनती का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.