पूर्णिया, जून 17 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी प्रखंड के महादेवपुर पंचायत में आयोजित सहयोग सह जन-कल्याण शिविर का उद्घाटन बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सादा एवं विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। यह भी पढ़ें- 64 शिविर में 7345 में 6617 मामलों का हुआ निस्तारणशिविर का उद्घाटन उद्घाटन के बाद मंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के पात्र लाभुकों के बीच जॉब कार्ड, परिमार्जन, म्यूटेशन, जन्म प्रमाण पत्र, राशन कार्ड सहित अन्य प्रमाण पत्रों का वितरण किया। उन्होंने शिविर में पहुंचे लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए। प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि शिविर में कुल 37 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें बिजली विभाग से संबंधित 10 आवेदनों में पांच का...