महादेवपुर घाट पर यात्रियों के लिए शिविर की व्यवस्था
भागलपुर, मई 7 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत जाह्नवी (महादेवपुर) घाट पर यात्रियों के सुगम आवागमन के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक एवं समुचित व्यवस्था की है। इन व्यवस्थाओं का निरीक्षण गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने स्वयं स्थल पर पहुंचकर किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला प्रशासन की जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि घाट पर यात्रियों की सुविधा के लिए समतलीकरण कर नाव तक सुगम मार्ग तैयार कराया गया है। साथ ही यात्रियों के ठहराव के लिए शिविर की व्यवस्था की गई है। जहां चिकित्सा सुविधा, शौचालय, नि:शुल्क नाव, जिला नियंत्रण कक्ष तथा बिजली की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। यह भी पढ़ें- नवगछिया अनुमंडल को मिली एसडीआरएफ की नई टीम डीएम ने बताया कि लगातार स्थल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.