गोरखपुर, जून 24 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। विद्युत उपखंड खोराबार के महादेवपुरम और चाणक्यपुरी के करीब 500 परिवार भीषण गर्मी में रात भर बिजली कटौती से जूझते रहे। वहीं मंगलवार को भी कई क्षेत्रों में बिजली की आवाजाही से लोगों को परेशानी हुई। महादेवपुरम कालोनी में मंगलवार देर रात करीब 11 बजे केबल में आग लग गई। जिसके कारण करीब चार सौ घरों की बिजली ठप हो गई। लोगों को पूरी रात बिना बिजली के बिताना पड़ा। उपभोक्ता आलोक कुमार ने बताया कि रात 11 बजे बिजली कटी तो पूरी रात और मंगलवार शाम चार बजे तक बिजली बहाल नहीं हुई। बिजली न होने के कारण घरों में पानी की समस्या खड़ी हो गई। इनवर्टर भी बंद हो गया। छोटे-छोटे बच्चों एवं बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- चिल्लावां फीडर में 12 घंटे से अधिक बिजली गुलचाणक्यपुरी में बिजली संकट सुबह से...