लखनऊ, मई 7 -- श्री दुर्गाजी मंदिर धर्म जागरण एवं सेवा समिति की ओर से गुरुवार को त्रिवेणी नगर स्थित मारुति पार्क में निर्धन व असहाय वर्ग के सात जोड़ों का विधि विधान के साथ विवाह हुआ। 75वें कल्याण मंडप (कन्यादान महादान) कार्यक्रम के तहत सभी जोड़ो को जीवन उपयोगी वस्तुएं उपहार स्वरूप भेंट की गईं। सामूहिक विवाह के संयोजक अनिल अग्रवाल ने सभी जोड़ों को आजीवन नशामुक्त जीवन की शपथ दिलाई। कल्याणी देवी ने इस प्रकार के विवाहों को समाज सेवा का सर्वोत्तम रूप माना। कल्याण मंडप में श्री दुर्गा जी मंदिर की ओर से रामनरेश मिश्र, पवन अग्रवाल, प्रदीप शुक्ल, राजेंद्र गोयल उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.