रांची, फरवरी 28 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड के महादानी मैदान स्थित सरना पूजा स्थल पर हर वर्ष की तरह शुक्रवार को गांव के महतो, पहान और पुजार की अगुवाई में पारंपरिक फगुआ पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान नई फसल की अच्छी पैदावार और गांव की सुख-समृद्धि की कामना की गई। पूजा के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ रंगुआ और माला मुर्गा की बलि दी गई। ग्रामीणों ने अपने आराध्य और पूर्वजों को याद करते हुए सामूहिक प्रार्थना की। पूजा संपन्न होने के बाद ग्रामवासियों ने पूजा स्थल के पास ही बैठकर खिचड़ी और पकवानों का प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर सुका पहान, पंचम पुजार, मंगरा उरांव, अनिल उरांव, विशु उरांव, बिरसा उरांव, टुना उरांव, कृष्णा उरांव, रामचंद्र महतो और बलदेव महतो आदि ग्रामीण मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.