महादानी कांवरिया संघ का जत्था बाबाधाम रवाना
रांची, अगस्त 1 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। महादानी कांवरिया संघ, बेड़ो के बैनर तले शनिवार को श्रद्धालुओं का एक जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ। प्रस्थान से पूर्व सभी कांवरियों ने ऐतिहासिक महादानी बाबा मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर 'ॐ नमः शिवाय', 'हर-हर महादेव' और 'महादानी बाबा की जय' के जयघोष से गूंज उठा। जत्थे का नेतृत्व कर रहे गंदुर गोप ने बताया कि सभी श्रद्धालु सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करेंगे। उन्होंने बताया कि बाबा बैद्यनाथ के दर्शन-पूजन के बाद श्रद्धालु बाबा बासुकीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और फिर अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर के लिए रवाना होंगे। यह भी पढ़ें- अजगैबीनाथ से पवित्र गंगाजल उठाकर बाबा बैद्यनाथ पर किया जलाभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.