सीतामढ़ी, मार्च 6 -- सीतामढ़ी। बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के निर्देश के आलोक में पश्चिमी मठ बेलसंड की ओर से समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले लोगों के बीच पहुंचकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। इसके तहत नगर पंचायत बेलसंड के वार्ड नंबर दो स्थित महादलित समुदाय के बीच जाकर होली के अवसर पर प्रसाद वितरण किया गया और आपसी भाईचारे का पर्व मनाया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व पश्चिमी मठ के पुजारी बाबा भूषण दास ने किया। उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ महादलित बस्ती में पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और प्रसाद का वितरण किया। इस दौरान समुदाय के लोगों में काफी उत्साह और खुशी देखने को मिली। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में आपसी सद्भाव और समरसता को मजबूत करते हैं। पुजारी बाबा भूषण दास ने कहा कि यह कार्यक्रम बिहार राज्य ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.