गया, दिसम्बर 12 -- महादलित समुदाय के लोगों ने विभिन्न लंबित समस्याओं और प्रशासनिक उदासीनता के विरोध में गुरुवार को आक्रोश मार्च निकाला। यह आक्रोश मार्च गांधी मैदान से शुरू होकर काशीनाथ मोड़ होते हुए डीएम कार्यालय पहुंचा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि महादलित परिवारों की समस्याएं वर्षों से उपेक्षित पड़ी हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक नहीं पहुंच पा रहा है। इसी तरह कई महादलित परिवारों को आवंटित की गई भूमि पर अब तक कब्ज़ा नहीं दिलाया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि बार-बार प्रशासन से संपर्क करने के बावजूद उनकी शिकायतों पर कोई सार्थक कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे समुदाय में गहरा आक्रोश व्याप्त है। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन पर संवेदनहीन होने का आरोप लगाया। मार्च में शामिल प्रतिनिधियों ने कहा कि सामाजिक और ...