महादलित लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में बंद था युवक
नवादा, जुलाई 23 -- मेसकौर के महाराजवन गांव का घनश्याम कुमार उर्फ दुलारचंद 15 वर्षीया महादलित परिवार की एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में नवादा मंडल कारा में 15 मई 2025 से बंद था। घनश्याम व उसके एक अन्य साथी पर 13 मई 2025 को रफीगंज बधार में घटना को अंजाम देने का आरोप था। घटना के वक्त पीड़िता अपने एक रिश्तेदार के साथ बाइक से रजौली से आ रही थी। इसी बीच बाइक का फ्यूल खत्म होने पर उसे बधार में रूकना पड़ा था। इस मामले में घनश्याम को 14 मई को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जबकि उसके एक अन्य साथी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। इससे संबंधित मामला कोर्ट में चल रहा था। यह भी पढ़ें- पॉक्सो आरोपी ने जेल में लगाई फांसी, सिपाही नीतीश सस्पेंड; मां से मुलाकात के बाद क्यों की खुदकुशी?डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.