गढ़वा, जनवरी 3 -- हरिहरपुर, प्रतिनिधि।। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार की पहल पर सामाजिक-प्रशासनिक सहभागिता से संचालित आइये खुशियां बांटें अभियान अपने 35वें दिन कांडी प्रखंड के मझिगावां पहुचा। उस दौरान महादलित मुसहर समुदाय के परिवारों के बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी जरूरतमंद सदस्यों को ठंड से बचाव के लिए गर्म वस्त्र उपलब्ध कराए गए। टीम ने बस्ती में पहुंचकर इन परिवारों के सदस्यों को स्वेटर, जैकेट, शॉल, टोपी, मोज़े एवं अन्य ऊनी वस्त्र वितरित किए। सर्द मौसम में मिली इस सहायता से इन लोगों को न केवल भौतिक राहत मिली, बल्कि उन्हें प्रशासनिक संवेदना का भी अनुभव हुआ। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय मुखिया, पंचायत सचिव तथा कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उन्होंने अभियान की सराहना करते हुए इसे समाज के सबसे कमजोर वर्गों के लिए आवश्यक पहल बताया। अधिकारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.