महादलित महिला हत्या मामले में विधायक ने टास्क फोर्स जांच की मांग की
पूर्णिया, मई 26 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने बनमनखी थाना क्षेत्र के धरहरा चकला भुनाई पंचायत स्थित बिरकोदर टोला में महादलित महिला की हुई निर्मम हत्या मामले को गंभीरता से लेते हुए पूर्णिया प्रक्षेत्र के आईजी से टास्क फोर्स गठित कर जांच कराने की मांग की है। विधायक ने आईजी को पत्र लिखकर कहा है कि 20 मई 2026 को हुई इस घटना का पुलिस ने उद्भेदन तो कर लिया है, लेकिन क्षेत्र के लोग अब भी भय और दहशत में हैं। उन्होंने कहा कि 10 वर्षीय बेटे के सामने उसकी मां की क्रूरतापूर्वक हत्या किया जाना अत्यंत गंभीर मामला है। पुलिस द्वारा शव अर्धनग्न अवस्था में बरामद होना भी घटना की गंभीरता को दर्शाता है। विधायक ने पत्र में कहा कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय की गरीब महिलाओं को निशाना बनाया जाना चिंताजनक है। उन्होंने मांग क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.