महादलित बस्ती में सड़क अतिक्रमण के खिलाफ प्रदर्शन
मधुबनी, जून 12 -- मधवापुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के पिहवारा गांव की महादलित बस्ती में सड़क अतिक्रमण के खिलाफ ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। सरकारी स्तर पर अतिक्रमण नहीं हटवाये जाने से नाराज लोगों ने शुक्रवार को वार्ड नंबर एक में प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। गांव के मनोज पासवान, ऊषा देवी, रामा राम, कारी पासवान, विनोद पासवान आदि ने बताया कि 15 कड़ी चौड़ी सड़क को छांट कर दवंगों ने पांच कड़ी का बना दिया। इस वजह से ग्रामीणों को आवागमन में काफी कठिनाई हो रही है। प्रशासनिक स्तर पर शिकायत के बाद भी सड़क की अतिक्रमित जमीन को खाली कराने की दिशा पहल नहीं किये जाने की बात विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कही। यह भी पढ़ें- सड़क पर अतिक्रमण से हो रही परेशानी विनोद पासवान, गनौर पासवान, प्रमोद पासवान, शोभित पासवान, सुशील पासवान, सावित्री देवी, रीता देवी, रेख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.