औरंगाबाद, मार्च 16 -- नवीनगर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-7 स्थित अंबेडकर नगर महादलित बस्ती के लोग बदहाल व्यवस्था के कारण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। नगर पंचायत क्षेत्र में होने के बावजूद यहां की स्थिति गांव से भी बदतर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार मोहल्ले में नाली का पानी मुख्य सड़क पर दो से तीन फीट तक जमा हो गया है, जिससे लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। पानी भर जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित है और छोटे बच्चों के फिसलकर घायल होने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय जितेंद्र राम, सोनू राम, गोधन राम, मनोज राम, रेनू देवी और पिंटू राम ने बताया कि करीब 10 दिनों से नाली जाम है। उन्होंने कहा कि नाली निर्माण के दौरान उसे उंचा बना दिया गया है, जिसके कारण पानी सड़क पर जमा हो रहा है। नागरिकों का कहना है कि इस समस्या को लेकर तीन से चार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.