हाजीपुर, अप्रैल 27 -- गोरौल । संवाद सूत्र नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी अर्चना कुमारी ने स्व-गणना को लेकर महादलित बस्ती में लोगों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को जाना। साथ ही स्व-गणना के महत्व को बताया। ईओ ने बताया कि आप सभी शौचालय का उपयोग करें अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजें। उपस्थित महादलित समुदाय के नीलम देवी, सुग्गा मल्लिक, गोलू मलिक, राजो देवी सहित दर्जनों महिलाओं ने बताया कि शौचालय जब है ही नहीं, तो उपयोग कैसे करें, जिस पर ईओ ने जल्द से जल्द शौचालय निर्माण कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सफाई जमादार दीपक कुमार, सुपरवाईजर अशोक कुमार, आलोक कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- बीडीओ ने ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं शैलेंद्र पांडेय

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...