बक्सर, जनवरी 8 -- नगर के वार्ड संख्या-22 स्थित महादलित बस्ती में बदले जाएंगे जर्जर पाइप गंदा पानी पीने से वार्ड के आधा दर्जन लोग पिलिया रोग से हो गए हैं पीड़ित डुमरांव, निज संवाददाता। हर-घर, नल-जल योजना के तहत नगर के वार्ड संख्या-22 स्थित महादलित बस्ती में पेयजल के लिए जो पाइप बिछाए गए थे, वह काफी जर्जर हो गए हैं। इससे नालियों का गंदा पानी जर्जर पाइप में प्रवेश करता रहता है। हैरत की बात यह है कि उसी गंदे पानी को बस्ती के लोग पीते हैं। इससे वो पेट और पिलिया जैसी बीमारी से पीड़ित हो गए हैं। महादलित बस्ती में भाजपा नेता विनोद पासवान भी रहते हैं, जिनकी एक बेटी पिलिया रोग से ग्रसित हो गई है। मामले की जानकारी होने पर स्थानीय विधायक राहुल सिंह ने स्वच्छता पदाधिकारी से बात कर इस दिशा में तत्काल पहल करने की बात कही। स्वच्छता पदाधिकारी ने विधायक को...