मधुबनी, सितम्बर 9 -- झंझारपुर। झंझारपुर के एक निजी नर्सिंग होम में चार दिन पहले बच्चे को जन्म देने के बाद दम तोड़ने वाली गुड़िया कुमारी की मौत का कारण जानने स्वास्थ्य विभाग की टीम मंगलवार को सिमरा महादलित बस्ती पहुंची। विभागीय स्तर पर मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। झंझारपुर पीएचसी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. फिरदौस अंसारी के नेतृत्व में गठित दो सदस्यीय टीम ने गांव पहुंचकर जांच-पड़ताल की। टीम ने मृतका की सास, देवर व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ही पड़ोस की महिला से विस्तार से पूछताछ की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...