आरा, जून 23 -- पंचायत समिति की बैठक पीरो, संवाद सूत्र। महादलित परिवारों को कम राशन दिये जाने को लेकर पंचायत समिति की बैठक में सदस्यों ने जमकर शोर-शराबा किया। शोर-शराबे के कारण थोड़ी देर के लिए अफरातफरी मची रही। मंगलवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रमुख रूनी खातून ने की और संचालन बीडीओ अशोक कुमार ने किया। उप प्रमुख अरुण सिंह ने बिजली विभाग पर जमकर निशाना साधा। यह भी पढ़ें- महादलित परिवारों को कम राशन देने पर शोर-शराबामहादलित परिवारों की राशन समस्या अरुण सिंह के अनुसार बिजली बिल में सुधार नहीं हो पा रहा है। बरांव पंचायत के मुखिया भाई श्रीराम सिंह यादव ने सदन में उठाया कि महादलित परिवारों के सदस्यों का नाम राशन कार्ड से हटा दिया गया है और पांच किलो की जगह चार किलो राशन ही मिल रहा है। खास तौर पर महादलित परिवारों के राशन कार्ड में त्रुटि होने ...