सासाराम, अगस्त 27 -- नोखा, एक संवाददाता। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के निर्देश पर संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर दक्षिणी और उत्तरी बरांव पंचायत के अनुसूचित जाति टोलों में विकास शिविर लगाया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन लिए गए। दक्षिणी बरांव पंचायत के माहापुर में आयोजित शिविर में जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक रविकांत शर्मा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने बताया कि शिविर में विभिन्न मामलों से संबंधित 13 आवेदन प्राप्त हुए हैं। सभी आवेदनों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: संत रविदास विकास शिविर में दर्जनों आवेदन आए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...