सासाराम, अगस्त 16 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले की महादलित बस्तियां भी देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आईं। मुख्य समारोह के समापन के बाद जिला प्रशासन के पदाधिकारी विभिन्न महादलित टोलों में पहुंचे, जहां प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी और अधिकारियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। तिरंगा फहरते ही उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति के नारे लगाए और स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाईं। यह भी पढ़ें- Gangapar News: नवाबगंज के शैक्षणिक संस्थानों में शान से लहराया तिरंगा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...