बिहारशरीफ, दिसम्बर 11 -- महादलित टोला में लोगों को पढ़ाया हाथ धुलाई व स्वच्छता का पाठ फोटो : बिंद लोदीपुर : बिंद प्रखंड के लोदीपुर में स्वच्छता का पाठ पढ़ाते प्रखंड समन्वयक सूरज कुमार राम व अन्य। बिन्द, निज संवाददाता। प्रखंड की लोदीपुर पंचायत के महादलित टोला में लोगों को हाथ धुलाकर स्वच्छता का पाठ पढ़ाया गया। वहां हमारा शौचालय हमारा भविष्य आभियान चलाया गया। प्रखंड समन्वयक सूरज कुमार राम ने कहा कि खुले में शौच नही करें, शौचालय बनवाएं और इसका उपयोग करें। मौके पर सागर पासवान, मुखिया कुमारी वंदना सिन्हा, वार्ड सदस्य धुरी पासवान, विकास मित्र लालजीत दास, भूपेश पांडेय, संदीप कुमार व अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.