महादलित टोला नथुडीह में लगा ट्रांसफार्मर, लेकिन घरों में बिजली नहीं
लखीसराय, मई 9 -- चानन, निज संवाददाता। महादलित टोला नथुडीह में विभाग द्वारा टांसफार्मर लगने के बावजूद घरों में बिजली नहीं आ रही है। विभाग द्वारा नथुडीह गांव में कुल चार ट्रांसफार्मर लगाया गया, तीन से बिजली सप्लाई किया जा रहा है। वहीं महादलित टोला में लगे टांसफार्मर से बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। स्थानीय ग्रामीण सह समाजसेवी ब्रजनंदन पासवान ने कहा कि गांव में बिजली पर्याप्त मिले, इसके लिए हर टोला में बिजली टांसफार्मर लगाया गया है। तीन टोला में निर्बाध रूप से बिजली मिल रही है, वहीं महादलित टोला में बसे लोगों को अब भी लालटेन युग में जीना पड़ रहा है। बिजली के साथ ही यहां पेयजल की स्थिति भी बदतर है। दलित और महादलित टोला में बसे लोग झुरिया गांव में लगे टांसफार्मर में टोका फंसा कर बिजली जला रहे है, जो कानून अपराध भी है। विभाग द्वारा टोले में लगे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.