अररिया, जून 22 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा पंचायत के वार्ड संख्या नौ महादलित टोला जाने वाली पक्की सड़क जगह जगह टूटने और गड्ढे बन जाने से लोगों को आवगमन करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय दिलीप झा, चंदन मरीक, उमेश मरीक, रामानन्द साह आदि ने बताया कि सड़क जर्जर हो गया है। इसके साथ ही कई जगह सड़क टूट गया है। लोग दिन में लोग किसी तरह आते जाते हैं। लेकिन रात्रि के समय साइकिल व बाइक सवार गड्ढे में गिर कर घायल हो जाते हैं। सड़क निर्माण को लेकर जनप्रतिनिधियों को कई बार कहा गया है। यह भी पढ़ें- महादलित टोला जाने वाली टूटे पक्की सड़क नहीं बनने से आक्रोश लेकिन जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने डीएम से सड़क का पक्कीकरण करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...