बांका, अप्रैल 6 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। गर्मी की शुरुआत के साथ ही नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। नगर परिषद क्षेत्र के विजयनगर वार्ड संख्या 24 स्थित महादलित टोला के काली मंदिर परिसर में लगा वाटर पोस्ट पिछले डेढ़ महीने से खराब पड़ा है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ती गर्मी में जहां पानी की आवश्यकता और अधिक बढ़ जाती है, वहीं इस तरह की लापरवाही से पेयजल संकट विकराल रूप धारण कर सकता है। वहीं स्थानीय निवासियों के अनुसार, नगर परिषद द्वारा आम लोगों की सुविधा के लिए इस वाटर पोस्ट की स्थापना की गई थी, ताकि राह चलते लोग अपनी प्यास बुझा सकें। लेकिन रखरखाव के अभाव में यह योजना फिलहाल पूरी तरह से निष्क्रिय साबित हो रही है। साथ ही लोगों का कहना है कि, कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.