घाटशिला, दिसम्बर 9 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड के बरसोल थाना क्षेत्र के जयपुरा गांव से एक गंभीर सामाजिक और कानूनी उल्लंघन का मामला सामने आया है। इस गांव में महादलित परिवारों के प्रति छुआछूत और सामाजिक बहिष्कार की घटना सामने आई है। जहां स्थानीय नाई (बाल काटने वाले) ने इन परिवारों के सदस्यों के बाल काटने से मना करने का फ़रमान जारी कर दिया था। जानकारी के अनुसार, यह समस्या लगभग एक महीने से गांव में गंभीर रूप लेती जा रही थी। महादलित परिवारों को कथित रूप से नाई द्वारा सेवा देने से इंकार कर दिया गया था। जिससे उन्हें भारी मानसिक और सामाजिक उत्पीड़न झेलनी पड़ रही थी। पीड़ित परिवारों ने इस घटना की सूचना भाजपा नेता विमल बैठा को दी। फिर महादेव बैठा, राखोहरि मुखी, दिलीप मंडल, किशोर मंडल, सत्यवान ढुली, सुकूमार बैठा, सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.