बहराइच, अक्टूबर 2 -- बहराइच। आल इंडिया मार्ट इंटरमेश लिमिटेड को महात्मा सीएसआर एंड ईएसजी एक्लीलेंस अवार्ड व सिका सम्मान से सम्मानित किया गया है। संगठन के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर मनोज भार्गव को नई दिल्ली में इस सम्मान से नवाजा गया है। मनोज भार्गव सीएसआर के जरिए बहराइच जिले के सरकारी स्कूलों के जीर्णोद्धार और बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने जिले में अब तक 50 से अधिक स्कूलों का विभिन्न रूपों में कायाकल्प किया है। यह सम्मान राज्यसभा सदस्य संतरुप्त मिश्र के हाथों दिए गए। अवार्ड समारोह में कोंकण रेलवे के एमडी संतोष कुमार झा अमित सचदेवा फाउंडर महात्मा अवार्ड चेयरपर्सन महात्मा फाउंडेशन मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...