लखीमपुरखीरी, जून 24 -- कस्बे के महात्मा बुद्ध डिग्री कालेज परिसर में सम्राट अशोक का स्तंभ बनाने के लिए मंगलवार को शिलान्यास किया गया। सपा के राष्ट्रीय सचिव आरएस कुशवाहा, उनके बेटे डॉ. अर्पित कुशवाहा ने लखनऊ से आए बौद्ध धर्म के विद्वानों के निर्देशन में पूजा-अर्चना कर शिलान्यास किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरएस कुशवाहा ने सम्राट अशोक को महान शासक के साथ ही मानवता, शांति और करुणा के प्रतीक बताया। उनके जीवन से समाज को आज भी प्रेरणा मिलती है। सम्राट अशोक ने जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर अपना जीवन मानव सेवा को समर्पित कर दिया। सपा के विस क्षेत्र अध्यक्ष सुरेंद्र यादव भंडारी ने सम्राट अशोक को भारतीय इतिहास का सबसे महान शासकों में एक बताया। यह भी पढ़ें- महात्मा बुद्ध डिग्री कालेज परिसर में अशोक स्तंभ का शिलान्यास डॉ. अर्पित कुशवाहा...