फतेहपुर, मई 1 -- बिंदकी। जन अधिकार पार्टी के तत्वावधान में शुक्रवार को महात्मा बुद्ध की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम बिंदकी-जोनिहा मार्ग स्थित दरियापुर मोड़ के पास पेट्रोल पंप के सामने आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। वक्ताओं ने उनके अहिंसा, करुणा और मानवता के संदेशों को जीवन में अपनाने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि प्रयागराज मंडल अध्यक्ष अतुल मौर्य ने कहा कि महात्मा बुद्ध का जीवन जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण की त्रिवेणी है, जो मानव समाज को शांति और सत्य का मार्ग दिखाता है। यह भी पढ़ें- बुद्ध के उपदेशों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मंडल महासचिव लक्ष्मी सागर पटेल ने कहा कि बुद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.