शाहजहांपुर, अप्रैल 12 -- शाहजहांपुर। निगोही रोड स्थित अशोक विहार कॉलोनी के सम्राट अशोक पार्क के पास द अशोका लाइब्रेरी में पंचशील सोशल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में महात्मा ज्योतिबा राव फुले की 199वीं जयंती पर गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि जीएसटी उप आयुक्त प्रवेश तोमर ने फुले को समाज सुधार का क्रांतिकारी बताया। विशिष्ट अतिथि प्रवीण कुमार कपिल ने किसानों के अधिकारों पर उनके योगदान को रेखांकित किया। कार्यक्रम में सौरभ दीप को यूपीपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण करने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रियांशु उपासक, ज्वाला प्रसाद, अनिल कुमार, मातादीन वर्मा, राजीव कुमार वर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने की तथा संचालन राम सिंह ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.