रुद्रपुर, अप्रैल 11 -- आनंद पांडे, पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि विवि के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की एनएसएस इकाई एवं डॉ. आंबेडकर चेयर के संयुक्त तत्वावधान में महात्मा ज्योतिराव फुले जयंती के अवसर पर विविध कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम की शुरुआत ज्यातिराव फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। यहां उनके सामाजिक सुधार, जाति उन्मूलन और महिला शिक्षा में योगदान पर प्रकाश डाला गया। भाषण, डिजिटल पोस्टर प्रस्तुति और नाटक के माध्यम से स्वयंसेवकों ने सामाजिक समानता, शिक्षा के महत्व और जातिगत भेदभाव के मुद्दों पर जागरूकता फैलाई। महाविद्यालय की अधिष्ठात्री डॉ. अलका गोयल ने स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों में सामाजिक चेतना और जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम का समापन समानता, न्याय और सभी के लिए शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.