जौनपुर, अप्रैल 12 -- जौनपुर, संवाददाता। अपना दल एस पार्टी के जिला कार्यालय वाजिदपुर में शनिवार को समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा राव फुले की 201वीं जयंती मनाई गई। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों और योगदान पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि दल के राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली रहे। उन्होंने कहा कि लगभग 200 वर्ष पूर्व जब देश में सामाजिक विषमताएं, छुआछूत और मायूसी का माहौल था, उस समय एक साधारण माली परिवार में जन्मे ज्योतिबा फुले ने समाज सुधार की ऐसी गाथा लिखी, जो आज भी सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने शिक्षा के प्रसार, महिलाओं को अधिकार दिलाने, सती प्रथा और बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं के विरोध तथा गरीबों को उच्च शिक्षा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनके प्रयासों से समाज...