आजमगढ़, अप्रैल 11 -- आजमगढ़। सपा कार्यालय में शनिवार को महात्मा ज्योतिबा राव फुले जी की जयंती पर उन्हें याद किया गया। लोगों ने समाज सुधार के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की। उनके संघर्षो को याद किया। सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा राव फुले का जीवन प्रेरणादायक रहा। उन्होंने जाति, लिंग के भेद-भाव के खिलाफ आवाज उठाई। महिलाओं के लिए शिक्षा, समानता की बात की। सत्यशोधक समाज की स्थापना की जो सामाजिक परिवर्तन का बड़ा केंद्र बना। उनका जीवन और कार्य आज के समाज सुधार और समानता के प्रतीक है। ऐसे महापुरुषों का संघर्ष, सामाजिक परिवर्तन के कारण उनके विचारों पर चलकर बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर ने दलितों, पिछड़ों को संविधान में व्यवस्था दिया। भाजपा की सरकार संविधान, लोकतंत्र के मूल्यों को खत्म कर पुन: सामंतवादी राज कायम करना चाहती है। पूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.