लखीमपुरखीरी, अप्रैल 12 -- युवराज दत्त महाविद्यालय में बीएड विभाग द्वारा महात्मा ज्योतिबा राव फुले का जीवन-दर्शन एवं सामाजिक क्रांति विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। बीएड विभाग के प्रशिक्षुओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन से जुड़े पहलुओं पर जानकारी को साझा की। मुख्य वक्ता के रूप में दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. सुभाष चंद्रा ने विचार व्यक्त करते हुए महात्मा फुले के सामाजिक न्याय, स्त्री-शिक्षा एवं समतामूलक समाज के निर्माण में किए गए योगदानों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि फुले ने सत्यशोधक समाज की स्थापना कर समाज में व्याप्त कुरीतियों, अंधविश्वासों एवं भेदभाव के विरुद्ध सशक्त आंदोलन चलाया तथा सभी वर्गों के लिए समान शिक्षा के अधिकार की वकालत की। उनके विचार आज भी समाज को दिशा प्रदान करते हैं, इसी कारण उन्हें क्रांति ज्योति...