एटा, अप्रैल 12 -- महात्मा ज्योतिबा राव फुले जयंती जीटी रोड स्थित समाजवादी पार्टी कैंप कार्यालय पर शनिवार को मनाई गई। जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर और श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। जयंती पर आयोजित सेमिनार में सपा जिलाध्यक्ष परवेज ज़ुबैरी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा राव फुले एक महान समाज सुधारक थे। जिन्होंने जातिगत भेदभाव मिटाने के लिए जीवन भर संघर्ष किया। समाजवादी पार्टी जिला उपाध्यक्ष संदीप यादव ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा राव फुले ने लडकियों की शिक्षा के लिए पहला स्कूल 1848 में खोला था। जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा राव फुले जयंती को समाजवादी पार्टी के मनाए जाने का उद्देश्य उनके समाज को दिए गए योगदान को याद करना है। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष एटा विनोद यादव, चैतन्य शाक्य, राजेंद्र कश्यप, विजय पाल सिंह,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.