बोकारो, अप्रैल 12 -- सेक्टर 2 सी मोड़ स्थित फूले मैदान में शनिवार को महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर महात्मा फूले समाज विकास द्वारा आयोजित समारोह का उदधाटन सभी अतिथियों ने महात्मा ज्योतिबा राव फूले की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि कर किया। सभी अतिथियों ने भारतीय समाजिक आंदोलन में उनके और उनकी पत्नी क्रांति ज्योति माता सावित्रीबाई फूले के योगदान पर प्रकाश डाला। इस देश में महिला शिक्षा शुरू करने के साथ छुआछूत अंधविश्वास और पाखंड को मिटाने के लिए सत्य शोध समाज की स्थापना की। समाज में हुए बदलाव के माध्यम से उनके प्रयासों को देखा जा रहा है। सभी ने राज्य और केंद्र सरकार से उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय छुट्टी के रूप में घोषित करने की मांग की। इस समारोह को कुशवाहा समाज के अध्यक्ष कुवर सिंह कुशवाहा, महासचिव सुनील गांधी, अ...