बुलंदशहर, अप्रैल 11 -- महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर नगर के मोहल्ला छाँसियावाड़ा में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किये।कार्यक्रम में सैनी समाज के जिला अध्यक्ष नरेंद्र सैनी ने महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन और उनके समाज सुधार के कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि फुले दंपत्ति ने समाज के वंचित वर्गों के उत्थान, शिक्षा के प्रसार और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ ऐतिहासिक कार्य किए। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि महात्मा ज्योतिबा फुले और माता सावित्रीबाई फुले को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। इस अवसर पर नवीन सैनी, सोनू सैनी, विनोद सैनी, कृष्ण सैनी, संजीव शर्मा, राजेंद्र सैनी, सुदेश सैनी, चंकी सैनी, नारायण सैनी, नंदू सैनी, पर...