बागपत, अप्रैल 11 -- बड़ौत। महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती पर शनिवार को पट्टी चौधरान में कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने का आहवान किया। शनिवार पट्टी चौधरान में राष्ट्रीय सैनी सभा द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया हुआ। कार्यक्रम में सबसे पहले महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। धर्मपाल सैनी व सुंदरपाल सैनी ने सभी लोगों से अपील की कि वे महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्शों पर चलते हुए अपने बच्चे को संस्कारवान शिक्षा दिलाएं। इस दौरान बच्चों की निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित हुई जिसमें बच्चों ने ज्योतिबा फुले के जीवन पर निबंध लिखे और उनके चित्र भी बनाये। इस अवसर पर महावीर सैनी, संजय, शीशपाल सैनी, राहुल सैनी, सजंय सैनी, गोविन्द सैनी, बिट्टू सैनी, बबली सैनी, भवर सि...