मुजफ्फर नगर, अप्रैल 12 -- मोरना। महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती के अवसर पर गांव कटिया में एक सभा का आयोजन आजाद समाज पार्टी द्वारा किया। जिसमें सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी का विस्तार किया। ककरौली थाना क्षेत्र के गांव कटिया में जिला पंचायत सदस्य भीष्म सिंह पवार के आवास पर आयोजित सभा का शुभारंभ महात्मा ज्योतिबा फुले, सम्राट मिहिर भोज, डॉ. भीमराव अंबेडकर, मा. कांशीराम के चित्र सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित कर किया। मुख्य अतिथि आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रविन्द्र भाटी ने कहा कि पार्टी के संस्थापक चन्द्रशेखर आजाद संगठन व मेहनत के दम पर पहचान बना रहे हैं। सदन से लेकर सड़क तक शोषितों की आवाज को उठा रहे हैं। जिला पंचायत चुनाव में आसपा का टिकट लेने वालों की भीड़ है। मण्डल अध्यक्ष सरदार जोगेन्द्र सिंह ने कहा कि कुछ व्यक्ति आसपा के बढ़ते सम...