हाथरस, अक्टूबर 2 -- पुरदिलनगर। सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पुरदिलनगर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पार्चन कर किया गया।इस मौके पर राकेश कुमार, अनिल कुमार, हरपाल सिंह, विक्रम सिंह एवं राजन सिंह आचार्यों तथा भैया बहिनों ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं सत्याग्रह के सिद्धांतों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं देश सेवा के आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से दोनों महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- महापुरुषों के आदर्शों को अपना कर बेहतर नागरि...