रुडकी, जनवरी 30 -- रुड़की। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को नमन करते हुए दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान सभी ने राष्ट्र के प्रति बलिदान देने वाले महापुरुषों के त्याग और योगदान को स्मरण किया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...