मधेपुरा, अक्टूबर 2 -- पुरैनी। कमला राणा साइंस कॉलेज में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक प्रशांत कुमार ने की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। मौके पर प्राचार्य, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन, संघर्ष और देश के लिए उनके योगदान को याद किया। प्राचार्य अनुप्रिया राज ने बताया कि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा से आजादी दिलायी। शास्त्री जी ने सादगी और ईमानदारी की मिशाल पेश की। मौके पर मो. इजराइल, मो. फराईम, प्रो. नवीन कुमार, विकास कुमार, प्रभाष कुमार, दिलखुश कुमार, संजीव कुमार, सत्य प्रकाश गुप्ता, उदित झा आदि शिक्षक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- महात्मा गांधी व शास्त्री क...