महात्मा गांधी राष्ट्रीय समारोह में भागीदारी करेंगे बीएस जानी
भागलपुर, मई 25 -- भागलपुर। महात्मा गांधी के भागलपुर आगमन के 100 साल पूरे होने पर सात अगस्त से प्रस्तावित तीन दिवसीय अंग प्रदेश में महात्मा गांधी राष्ट्रीय समारोह के दौरान निकलने वाली शांति सद्भावना यात्रा में फिल्मों में गांधी की भूमिका निभाने वाले बीएस जानी गांधी की वेशभूषा में रहेंगे। बीएस जानी को समारोह के लिए आमंत्रण रविवार को गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र के अध्यक्ष प्रकाश चंद गुप्ता के नेतृत्व में गांधी जनों के एक दल ने दिया। इस दल में समारोह के संयोजक प्रसून लतांत, पूर्व कुलपति डॉ. फारुक अली, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. मनोज मीता, राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय के पूर्व संयुक्त निदेशक उत्तम कुमार, तकी अहमद जावेद, संजय सिंह, शाहबाज आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.