नई दिल्ली, दिसम्बर 16 -- लोकसभा में मनरेगा का नाम बदलने वाला बिल पेश किया गया है। अब इसका नाम VB-जी राम जी होगा और उसे लेकर संसद में डिबेट शुरू हो गई है। कांग्रेस की सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि इस विधेयक के जरिए केंद्र सरकार के अधिकारों को तो बढ़ाया जा रहा है, लेकिन उसकी फंडिंग कम की जा रही है। उन्होंने कहा कि हर योजना का नाम बदलने की सनक समझ में नहीं आती है। ऐसा जब भी किया जाता है तो सरकार को पैसे खर्च करने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि नया बिल संविधान की मूल भावना के खिलाफ है। प्रियंका गांधी ने कहा कि इसमें मजदूरी के दिनों को 100 से 125 दिन करने की बात तो कही गई है, लेकिन मानदेय बढ़ाने पर कोई बात नहीं हुई है। प्रियंका गांधी ने महात्मा गांधी का नाम योजना से हटाए जाने का भी विरोध किया। इस दौरान भाजपा सदस्यों ने कुछ कहा तो प्रियंका ने कहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.