महात्मा गांधी पब्लिक स्कूल धमदाहा में शिक्षक दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
पूर्णिया, सितम्बर 7 -- हिन्दुस्तान संवाददाता। महात्मा गांधी पब्लिक स्कूल धमदाहा में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के निदेशक लालचंद भगत के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने भाषण एवं कविता पाठ प्रस्तुत कर शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। इस दौरान सभी छात्र-छात्राओं ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने गुरुजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Katihar News: ओलंपियाड-एसबीपी विद्या विहार, सिरसा में शिक्षक दिवस भव्यता के साथ मनाया गया यह भी पढ़ें- Madhubani News: शिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.