दरभंगा, सितम्बर 29 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। लनामिवि के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के तत्वावधान में 157वीं गांधी जयंती पर सोमवार को बीएड (नियमित), शिक्षाशास्त्र विभाग में गांधी का जीवन एवं उनके कार्य विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विवि के विभिन्न स्नातकोत्तर विभागों एवं कॉलेजों के लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और महात्मा गांधी के जीवन-दर्शन, स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान तथा सामाजिक एवं शैक्षणिक विचारों को अपनी लेखनी के माध्यम से अभिव्यक्त किया। इस अवसर पर दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के निदेशक प्रो. हरे कृष्ण सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्र-छात्राओं को गांधी को पढ़ने एवं समझने का अवसर मिलता है। यह भी पढ़ें- सरकारी स्कूलों में 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक अहिंसा सप्ताह का होगा आयोजन कहा कि महात्मा गांधी ने...