रुडकी, जनवरी 30 -- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (बलिदान दिवस) पर शुक्रवार को मानवाधिकार ब्यूरो ने तहसील कैंप कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। मौके पर दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता को नमन किया गया। शुक्रवार को कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मानवाधिकार ब्यूरो उत्तराखंड एडवोकेट नवीन कुमार जैन ने की। भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष एडवोकेट नीलकमल शर्मा ने महात्मा गांधी के सादगीपूर्ण जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बिना खड्ग और ढाल के उन्होंने भारत माता को स्वतंत्र कराने में अहम भूमिका निभाई। एडवोकेट नवीन कुमार जैन ने कहा कि महात्मा गांधी ने बैरिस्टर की उपाधि प्राप्त करने के बावजूद ऐशो-आराम का जीवन त्यागकर भारत को अंग्रेजी हुकूमत से आज़ाद कराने का संकल्प लिया। उन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपने प्र...